पसंदीदा आइसक्रीम फ्लेवर व्यक्तित्व भी दर्शाता है

आज हम एक बहुत ही रोचक विषय पर बात करेंगे और यह विषय बहुत कुछ हद तक हम सभी पर लागू भी होता है। दूसरी तरह से कहा जाये तो यह विषय हम लोगों से आपस में बहुत कुछ जुड़ा भी है। जिस विषय पर आज हम चर्चा करेंगे वह है “हमारी पसदीदा आइसक्रीम का फ्लेवर हमारे व्यक्तित्व का आईना” भी है। 

 

आपकी पसंदीदा आइसक्रीम फ्लेवर आपका भी व्यक्तित्व दर्शाती है

 

यानि जो आइसक्रीम का फ्लेवर हम और आप पसंद करते है वह हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव को बखूबी दर्शाता है। यह बात सुनने में कुछ आश्चर्यजनक लगे लकिन वैज्ञानिक तो कुछ ऐसा ही मानते है। अब हम जिक्र करेंगे आइसक्रीम के कुछ तरह के फ्लेवर के बारे में और साथ है बताएँगे उससे जुड़े हुए व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में।

1.  वनीला:-  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति आदर्शवादी और प्रभावशाली होते है। वे अपने अनुभव पर ज्यादा यकीन करते है बजाय के तर्क पर, इसीलिए उनमें जोखिम लेने की ज्यादा प्रवृत्ति होती है। इस तरह के लोग घनिष्ठ सम्बन्ध बनाते है और भावनापूर्वक जुड़े रहते है।
2.  स्ट्रॉबेरी:- इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति सहनशील, समर्पित और अंतर्मुखी होते है। ऐसे लोग अपने तर्क को भावनाओं से ज्यादा एहमियत देते है। ऐसे व्यक्ति विचारशील और चिन्ताशील होते है।
  
3.  चॉकलेट:–  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति जिंदगी में ड्रामा या फिर घटनाचक्र पसंद करते है। ऐसे व्यक्ति इश्कबाज़, आकर्षक और लोगों को आसानी से उल्लू बनाने वाले किस्म के होते है। इसके साथ ही वे जिंदादिल और मोहक स्वाभाव के होते है।
  
4.  मिंट चॉकलेट चिप:  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति बहुत ही महत्त्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और अधिक तर्क करने वाले होते है। ऐसे व्यक्ति पैसों का प्रबंधन बहुत ही बखूबी से करते है।
5.  कसाटा:-  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति अतिक्रियाशील, आशावादी और किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार रहते है। ऐसे व्यक्ति हर स्थिति का बारीकी से आकलन करते है और आमतौर पर निराशावादी प्रकृति के होते है।
  
6.  कॉफ़ी फ्लेवर:  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति बहुत ही आशावादी, मेहनती और निरन्तर भावनात्मक प्रेरणा चाहने वाले होते है। ऐसे व्यक्ति भविष्य की ज्यादा चिंता नहीं करते है बल्कि आज पर ज्यादा यकीन करते है। 
7.  चॉकलेट चिप:-  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति अधिकतर दयालू, सक्षम और तिकड़मी व्यक्ति होते है।
  
8.  बटरस्कॉच:-  इस आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले व्यक्ति अपने मित्रों से पूर्णता की आशा रखते है। इसके साथ ही किसी के गलत होने पर उसे नापसंद भी करते है।  ऐसे व्यक्ति समर्पित, सहयोग देने वाले और चर्चा मेंरहने वाले स्वभाव के होते है। 
ये थे कुछ प्रकार के आइसक्रीम फ्लेवर और व्यक्तियों के व्यक्तित्व और स्वभाव जो हमने आज की इस पोस्ट में देखे। आपको आज की हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? अपने कमैंट्स और विचार हम तक हमेशा की तरह अवश्य पहुंचते रहे। इसके लिए आप ब्लॉग में दिए गए कमेंट बॉक्स या फिर हमारे ईमेल पर भेज कर भी बता सकते है। इन्हीं बिन्दुओं को वीडियो की मदद से देखने के लिए नीचे दिये गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और शेयर करे।
 

स्त्रोत