सेब खाने के आश्चर्यजनक प्रभाव – विज्ञान के अनुसार

ह्रदय की सेहत-1

असल में स्वस्थ्य रहना और रहने की कोशिश करना हमारी दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न अंग है। एक बहुत ही लोकप्रिय फल जो सभी के घरों के किचन में मिलता है, हमें बहुत सारी अलग-अलग बीमारियाँ से बचाता है। काफी सारे शोध यह बताते है की सेब हमारे शरीर के अधिकतर सभी हिस्सों की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है। 

फायदेमंद सेब

आखिर एक कहावत भी प्रचिलित है सेब और सेहत से जुडी “an apple a day keeps doctor away” और यह कहावत काफी हद तक सही भी साबित करती है अपने आप को। 

ह्रदय की सेहत सुधरता है

ह्रदय की सेहत

दैनिक दिनचर्या में एक या दो सेब को शामिल करके आप न केवल अपना स्वाद को संतुष्ट करते है बल्कि यह आपके ह्रदय को बेहतर बनाने में सहायक होता है। एक शोध जो उन लोगों पर किया गया हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित थे, इन लोगों को दो सेब रोज खाने को दिए गए। कुछ समय बाद किये गए टेस्ट बताते है की शरीर के अंदर मौजूद ख़राब कोलेस्ट्रॉल और LDL स्तर कम हुआ है। 

ह्रदय की सेहत-1

इसके साथ ही उनके रक्त कोशिकाओं का फैलाव भी ज्यादा हुआ है। जिसके कारण रक्त का परिवहन आसानी से होने लगा है तथा उनको ह्रदय से सम्बंधित बीमारी होने का खतरा कम हुआ है। 

ब्लड प्रेशर कम करता है

ब्लड प्रेशर

अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को लेकर बहुत परेशान है या फिर अपने ब्लड प्रेशर को प्राकर्तिक रूप से सामान्य रखना चाहते है तो सबसे पहले प्रतिदिन सेब खाना शुरू कर देवे। सन 2020 में हुई एक शोध से यह पता चलता है की flavanol नामक योगिक पदार्थ वाली खाने की चीजों, जिनमें सेब भी शामिल है को खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, क्योंकि ये दिल और दिमाग तक रक्त के बहने की रफ़्तार को बढ़ाते है व ब्लड क्लॉट होने से बचाते है। 

पाचन तंत्र को मजबूत बनता है

पाचन तंत्र

स्वस्थ्य पाचन क्रिया और सेहत हमेशा पेट के रास्ते से शुरू होती है, खुशकिस्मती से सेब को खाने से आप पेट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया जो खाने को पचाने में मदद करते है की सेहत और भी अच्छी व बेहतर बनती है। कुछ खास तरह के सेब खाने से actinobacteria की संख्या बढ़ती है जोकि पाचन क्रिया से जुडी सभी तरह की परेशानियों में आराम पहुँचती है।  इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को सक्रिय रखते है।

दांतों की सेहत बनाये रखता है

दांतों की सेहत

रोज एक सेब खाने से आप डेंटिस्ट के पास जाने वजह को हमेशा के लिए दूर रख सकते है। क्योकि सेब खाने से न केवल दांतों के ऊपर जमने वाले प्लाक को दूर रख सकते है बल्कि दातों में मौजूद बैक्टीरिया को ख़तम करता है जो आगे चल कर उनको नुकसान पहुंचते है। साथ ही मुँह से आने वाली बुरी स्मेल को दूर करते है। बैक्टीरिया की कमी करके दांतों को सफ़ेद बनाये रखता है व उन्हें टूटने से बचता है। 

सांसों की दुर्गन्ध को दूर रखता है

सांसों की दुर्गन्ध

किसी दिन भी अगर हम लहसुन और प्याज वाला खाना खा लेते है तो उसके बाद जल्दी से ब्रश करने की वजह जिससे पास वालों को सांसो की दुर्गन्ध न आये को हम सेब खाकर दूर कर सकते है। लहसुन खाने के बाद सेब खाने से इसमें मिलने वाले एंजाइम जो सांसो की दुर्गन्ध के लिए जिम्मेदार होते है उनकी मौजूदगी को काफी हद तक कम कर देते है जिसके कारण सासों से दुर्गन्ध नहीं आती है व ब्रश करने की जरुरत नहीं होती है। 

कुछ प्रकार के कैंसर को दूर रखता है

कैंसर

कहा जाता है सेब खाने से कुछ प्रकार के गंभीर कैंसर जैसे रोग दूर रखने में सहायता मिलती है। एक से अधिक सेब रोज खाने से किसी भी व्यक्ति के कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को दूर करता है। साथ ही एप्पल खाने से लंग या फिर फेफड़े के कैंसर होने का खतरा भी न के बराबर हो जाता है।

वजन घटाने में मदद करता है

वजन घटाने में

सेब से बढ़िया कोई और फल नहीं हो सकता जब आप वजन को कम करना चाह रहे हो। सेब में वजन को कम करने में सहायता करने वाली दो महत्वपूर्ण चीजे होती है – पहली फाइबर और दूसरी पानी। एक प्रकाशित शोध के अनुसार उन लोगों जिन्होंने एप्पल की स्लाइस खाना खाने से पहले ली, उनका पेट भरा हुआ लगा बनिस्पत उन लोगों के जिन्होंने एप्पल बाद में खाया। जिसके कारण पहले एप्पल खाने वाले लोगों ने औसतन 200 कैलोरी खाने के दौरान कम खायी। जो उनके वजन कम करने में मददगार बन पाया।

तंत्रिका सम्बन्धी सेहत को सुधरता है

तंत्रिका सम्बन्धी सेहत

चूहे पर की गयी एक शोध के अनुसार quercetin नाम का एक योगिक तत्व और तंत्रिका की रक्षा neuroprotective effects सम्बन्धी के बीच में महत्वपूर्ण कड़ी देखी गयी। इसका साफ़ मतलब यह है की सेब में पायी जाने वाली वास्तु दिमाग के न्यूरॉन्स को जीवित, सेहतमंद और क्रियाशील रखने में असरदार साबित हुई है। इसके कारण व्यक्ति की मेमोरी और अलर्टनेस भी बड़ी गयी पायी गई। जोकि सेहतमंद दिमाग का सबसे अच्छा उदाहरण है। 

इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है

इम्यून सिस्टम

सेब खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें भी quercetin नाम का एक योगिक तत्व जिसका हम को धन्यवाद् देना चाहिए अहम् भूमिका निभाता है। यह सेब के छिलके में पाया जाता है। यह न केवल हमारे इम्यून सिस्टम को तंदुरुस्त बनता है, बल्कि शरीर के अंदर की सूजन को भी कम करता है। तो अगली बार जब भी आप सेब खाये तो ध्यान रहे छिलके को फेंक नहीं।

टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को दूर रखता है

टाइप-2 डायबिटीज

रोज एक सेब खाने से टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम कर देता है। यह बात शोध से भी साबित होती है की जिन लोगों ने सेब खाया उनको 28% टाइप-2 डायबिटीज होने का अंदेशा कम हुआ उन लोगों के मुकाबले जिन्होंने सेब नहीं खाया था। 

अस्थमा के खतरे को कम करता है

अस्थमा के खतरे

अगर आपको अस्थमा है तो सेब खाने से आपके अस्थमा के लक्षणों को कम कर सकता है। करीब 68,000 महिलाओं पर किये गए शोध के अनुसार यह बात साबित हुई है की जिन्होंने सेब खाया उनमें अस्थमा के लक्षणों कम देखे गए। साथ ही जिन्होंने बड़े आकार के सेब का करीब 15% हिस्सा खाया उनको अस्थमा होने का 10% तक खतरा कम हुआ।

स्त्रोत