चने के पानी के 10 फायदे

आज की इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे चने के पानी पीने से होने वाले चुने हुए 10 फायदों के बारे में। हम सभी कभी न कभी चने जरूर खाते है चाहे वह किसी सब्जी में डालें हो या फिर कच्चे चने के रूप में जिनको पानी में भीगा कर खाने के काम में लिया जाता है।
चने के पानी के 10 फायदे
जिस प्रकार चना हमारे शरीर के लिए बेहद गुणकारी होता है वैसे ही चने का पानी भी अमृत के समान गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक होता है।आईये तो अब आप सभी को चने के पानी के उन गुणों के बारे में बताते है जो निःसंदेह हम सभी के स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है।
1.  चने के पानी में आयरन जैसे तत्व की अच्छी मात्रा होती है।जिसको पीने से शरीर की कमज़ोरी दूर होती है और अंदर से भरपूर ताकत (एनर्जी) मिलती है।
2.  चने के पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद ख़राब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिसकी वजह से यह हृदय रोग से सम्बंधित गंभीर बीमारियां से बचाव करता है।
3.  चने के पानी में प्रोटीन होता है, जिसकी वजह से हमारे शरीर की मासपेशियां मजबूत होती है।
4.  चने के पानी से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। जिसकेकारण व्यक्ति को डायबिटीस जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
5.  चने के पानी में काफी मात्रा में फाइबर होते है।जिनके कारण शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होता है और जल्दी वजन घटाने में सहायता मिलती है।
6.  चने के पानी में मौजूद विटामिन B6 के कारण हमारे दिमाग की ताकत बढ़ती है। स्मरण शक्ति तेज होती है।किसी चीज को अपने मस्तिक्ष में यादरखने में आसानी होती है।
7.  चने के पानी में खनिज तत्व जैसे जिंक और कॉपर पाए जाते है। जिसके कारण हमारे बालों का गिरना कम होता है और हमारी त्वचा में अंदुरुनी निखार आता है।
8.  चने के पानी में डाइयुरेटिक प्रॉपर्टीज होती है, जो हमारे शरीर को यूरिन से सम्बंधित बीमारियों से बचता है।
9.  चने के पानी में प्रचुर मात्रा में फॉस्फोरस पाया जाता है। जिसकी वजह से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत होती है। दांतों में मसूड़ों से सम्बंधित परेशानियों से बचाव होता है।
10. चने के पानी में फाइटोनुट्रिएंट्स होते है। जो हमारे शरीर को कैंसर जैसी गभीर बीमारी से बचाते है।
यह थे कुछ चुने हुए चने के पानी को पीने से होने वाले फायदे। चने के पानी से होने वाले और भी कई फायदे है जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी साबित हुए है। उन फायदों के बारे में अच्छी तरह से जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और अपनों के साथ शेयर करे। इस पोस्ट के बारे में अपने विचार और सुझाव आप कमेंट बॉक्स में लिख कर या फिर मुझे ईमेल करके भी दे सकते है।

स्त्रोत्र