गन्ने के रस के 10 फ़ायदे

आज की इस ब्लॉग की पोस्ट में हम गन्ने का रस पीने से होने वाले 10 फायदों केबारे में चर्चा करेंगे। हम लोग अधिकतर गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीकर गर्मी से अपनी प्यास बुझाते है। गन्ने के रस में कई पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते है। लेकिन क्या आप यह जानते है की गन्ने के रस के साथ कुछ हाइजीनिक प्रॉब्लम जुडी होती है, जिनका हमें विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।

गन्ने के रस के 10 फ़ायदे

 

गन्ना का रस पूरी तरह 100% प्राकर्तिक ड्रिंक होता है जिसमें कुछ भी अलग से मिलाने की जरुरत नहीं होती है। अन्य जूस की तुलना में यह हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। गन्ने के रस में सुक्रोस होता है, जिसकी वजहसे हमें इसको पीते ही तुरंत ऊर्जा या शक्ति मिलती है। इससे मिलने वाले नुट्रिएंट्स हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने में सहायता करते है, तो आईये देखते है गन्ने के रस से होने वाले उन 10 फायदों के बारे में- 

1.   गन्ने का रस पीने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। जिसके कारण यह हमें हार्ट से जुडी हुई विभिन्न बीमारियों से बचता है।

2.   गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों को मजबूत करता है।
3.   गन्ने के रस में ग्लूकोस होता है, जिसकी वजह से इसको पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी या फिर कहे तो ऊर्जा का संचार होता है और शारारिक कमजोरी दूर होती है।
4.   गन्ने के रस को पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। जिसकी वजह से हमें अपना वजन कम करने में सहायता मिलती है।
5.   इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो हमारे शरीर को सर्दी-जुकाम जैसे इन्फेक्शन से बचाते है और बॉडी की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है।
6.   गन्ने के रस को पीने से शरीर के अंदर नमी बनी रहती है। जिसकी वजह से यह हमारी स्किन व बालों को हैल्थी रखता है।
7.   इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है।  जो हमारे शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया होने से बचता है।
8.   इसमें एंटी-कार्सिनोजेनिक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर को कैंसरजैसी गंभीर बीमारी होने से बचाने में बहुत ज्यादा कारगर साबित होता है।
9.   गन्ने के रस में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को सभी प्रकार के दर्द से राहत दिलाता है।
10. इसमें फॉस्फोरस नाम का तत्व पाया जाता है। जिसकी वजह से हमारे दांत मजबूत होते है और यह हमारे मसूड़ों को स्वस्थ्य और किसी भी प्रकार की बीमारी होने से दूर रखता है।

  

गन्ने का रस पीते समय इन सावधानियों का विशेष ध्यान रखे-

1.   गन्ने का रस पीते समय इसमें एक चुटकी नमक मिलाए। इससे गले में खराश नहीं होगी।
2.   इसमें बर्फ डालकर नहीं पीए। इससे गला ख़राब हो सकता है।
3.   हमेशा गन्ने के रस को ताज़ा ही पीए। ज्यादा देर तक रखने से इसमें कई प्रकार के टॉक्सिन्स पैदा हो जाते है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते है।
4.   गन्ने के रस से खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है क्योकि इसमें सुक्रोस होता है। जिसकी वजह से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।  इस कारण डायबिटीज के पीड़ित व्यक्तियों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।
5.   गन्ने का रस निकालते समय पूरी तरह साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न होने से गन्ने का रस हाइजेनिक नहीं रहता है जिसके कारण पीलिया जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बन सकता है।

  

यह थे गन्ने के रस पीने के 10 फायदे और कुछ सावधानियां जिनको गन्ने का रस पीते समय ध्यान में रखना चाहिए। इस ब्लॉग पोस्ट के बारे में अपने विचार और सुझाव हमें अवश्य दे। इसके लिए आप ब्लॉग में मौजूद कमेंट बॉक्स या फिर हमारे ईमेल एड्रेस का भी इस्तेमाल कर सकते है। इन्ही फायदों को वीडियो के रूपमें देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।