केवल फल खाने के तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं, आहार विशेषज्ञ के अनुसार

फल खाने के तरीके से आप अपना वजन कम कर सकते हैं

एक पुरानी कहावत जिसे हम सभी अच्छी तरह जानते है, लेकिन शायद अपनाते नहीं दिन में एक सेब डॉक्टर और अवांछित वजन को दूर रख सकता है।

फल खाने के तरीके से आप अपना वजन कम कर सकते हैं

चेरी, अंगूर, सफेद आड़ू, केले, खुबानी, खरबूजा, तरबूज, सेब और नाशपाती जैसे ताज़ा, स्वादिष्ट और किफायती फल हम सभी को आसानी से उपलब्ध होते है। ये सभी फल स्वस्थ्य के लिए सेहतमंद माने जाते है। इन सभी फलों की एक बात समान है कि ये आपको लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस कराते है।

जिसके कारण आपको जल्दी भूख नहीं लगती है तथा खाना खाने के दौरान आपको कम खाने के लिए प्रेरित करते है। 

(1) साधारणतया फल खाने के बाद हमको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में सहायता करते हैं।

लंबे समय तक भरा हुआ महसूस

कुछ फलों को छोड़ कर बाकी फलों के अंदर कैलोरी की मात्रा अधिकतर कम होती है, लेकिन फाइबर सहित अन्य पोषक तत्वों में सम्पन्न होते है। जो आपको न केवल अल्पावधि के लिए, बल्कि भोजन के बीच कई घंटों तक तृप्त महसूस करने में मदद करता है। 

अतः यह आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते है। भरने की बात करें तो सभी फल एक समान नहीं होते है। परन्तु ये अधिक खाने पर अंकुश लगाने के लिए भोजन के बीच या भोजन के दौरान अत्याधिक सफल माने जाते है।

(2) उच्च फ्लेवोनोइड की मात्रा वाले फल आपका वजन बढ़ने से बचाते हैं।

उच्च फ्लेवोनोइड की मात्रा वाले फल आपको और ज्यादा वजन बढ़ाने से बचने में मदद करते हैं

फ्लेवोनोइड्स में उच्च फल खाने से वजन नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। फ्लैवोनोइड्स के कई वर्गों को ऊर्जा सेवन कम करने के लिए दिखाया गया है। जो आगे चल कर वजन घटाने में सहायता करते है। स्ट्रॉबेरी एवं ब्लूबेरी फ्लेवोनोइड्स से भरपूर दो फल हैं, जिन्हें स्वस्थ आहार में शामिल किया जाना चाहिए।

शुगर फ्री फ्रूट क्रीम के साथ रसीले आम और सेब के टुकड़ों

कटा हुआ स्ट्रॉबेरी के साथ दलिया, ओट्स, या दही को टॉप करके आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते है। दही के कटोरे में आप चाहे तो फ्रोजेन बेर्री को अपना स्वाद बढ़ाने के लिए शामिल कर सकते है। 

(3) फल शरीर के प्रति इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार करते है।

फल शरीर के प्रति इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार करता है

फलों में मौजूद फाइबर की मात्रा आपके रक्त शर्करा को ज्यादा नहीं बढ़ाता है। जिसकी तुलना हम भोजन खाने के बाद से कर सकते है। जहाँ हमारा ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसी प्रकार से फल आपके शरीर को इंसुलिन के लिए बेहतर प्रतिक्रिया देता है।

शरीर के द्वारा की गयी बेहतर इंसुलिन संवेदनशीलता आपके वजन को प्रबंधित व नियंत्रण में रखने में मदद करती है। बेरीज विशेष रूप से रक्त शर्करा को संतुलित करने तथा शरीर के फैट को पिघलाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही इनको आप आसानी से स्मूदी, दलिया, दही के साथ जोड़ कर आहार की पौष्टिकता को बढ़ाया जा सकता है।

(4) फल खाने से आपके द्वारा लिए जा रहे अन्य स्वस्थ निर्णयों को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है।

फल खाने से आपके द्वारा लिए जा रहे अन्य स्वस्थ निर्णयों को सुदृढ़ करने में मदद मिल सकती है

हर दिन एक फल खाने का प्रयास करके अपने लिए फायदेमंद आदतों की शुरुआत करें। स्वस्थ विकल्प जैसे फल खाना अक्सर हमारी अन्य स्वस्थ व सेहतमंद जीवनशैली में बदलाव करने के लिए प्रेरणा बढ़ा सकते हैं। जो समय के साथ वजन घटाने की हमारी मुहीम को बढ़ावा एवं सहारा दे सकते हैं।

(5) फल आपके मीठे खाने की लालसा पर अंकुश लगाने में मदद करते हैं।

फल आपके मीठे खाने की लालसा पर अंकुश लगाने में मदद करते हैं

रात के खाने के बाद चीनी से भरी हुई किसी मिठाई के पीस तक पहुंचने के बजाय, मुट्ठी भर अंगूर या लीची बहुत अच्छी तरह से आपकी इस लालसा को शाँत कर सकते है वो भी बिना चीनी व एंटीऑक्सीडेंट तथा अन्य पॉलीफेनॉल के साथ। क्योंकि फल स्वाभाविक रूप से चीनी से भरपूर होते है।

जो इसे पारंपरिक डेसर्ट में बिना किसी अतिरिक्त शर्करा के लिए एक मीठा विकल्प बनाता है। इसी प्रकार से सबकी पसंद वाली आइसक्रीम जिसको हर कोई रात के भोजन के बाद लेना चाहता है, को आप बदल सकते है शुगर फ्री फ्रूट क्रीम के साथ रसीले आम एवं सेब के टुकड़ों को। यह आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव नहीं डालेगी।

(6) फल एक स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया से संपन्न माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने में मदद करते है।

फल एक स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया से संपन्न माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने में मदद करते है

जैसा की कहा जाता है गुड-फॉर-यू गट बैक्टीरिया लाओ। फल खाने से आपके आंत बैक्टीरिया की विविधता में सुधार हो सकता है। जो शोध से पता चलता है कि वजन प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस प्रकार से सेब में एक प्रकार का प्रीबायोटिक फाइबर होता है, जो आपके आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को फलने व फूलने में मदद करता है।

इसी तरह से आप सेब का आनंद लेने के कुछ बेहतरीन तरीके अपना सकते है। जैसा की अगर आप सिर्फ एक पूरे फल को नहीं काट कर खा रहे है, तो आप उन्हें सलाद के साथ या दलिया में छोटे टुकड़ा करना शामिल कर सकते है।  

(7) गर्मियों का देसी आम कहे जाने वाले “तरबूज” को आप विशेष रूप से अपना मौजूदा वजन कम करने में लेना शुरू कर सकते है।

तरबूज को आप विशेष रूप से अपना मौजूदा वजन कम करने में लेना शुरू कर सकते है

कई फल आपकी कमर के घेरे को कम करने के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन आइए सुनते हैं इस गर्मी में पसंदीदा फल “तरबूज” के बारे में जब आप इसे एक संपूर्ण आहार के एक हिस्से के रूप में सेवन करते है, तो यह वजन घटाने में शरीर की मदद करता है। एक अध्ययन में जिन प्रतिभागियों ने तरबूज का सेवन किया था उनके शरीर में कुल वसा में कमी का अनुभव किया गया।

तरबूज की अधिक पानी की मात्रा मन को परिपूर्णता की भावना को बढ़ावा देती है। अततः जो व्यक्ति को अधिक खाने से रोकती है। तरबूज के टुकड़ों को पुदीने के पत्तों के साथ आजमाए या फिर उसका एक ताज़ा जूस बनाने के लिए तरबूज को बर्फ व नीबू के रस के साथ मिलाएं तथा सेहतमंद पौष्टिक जूस का आनंद ले। 

सारांश:

सारांश

फल हमारे स्वस्थ्य और सेहतमंद भोजन का एक अभिन्न हिस्सा है। जो हमारी वजन घटाने में भी सहायता करते है। बहुत सारे फल ऐसे है जो कैलोरी में कम एवं फाइबर से भरपूर होते है। फल हमें सबसे ज्यादा फायदा तब पहुंचाते है जब वे सम्पूर्ण रूप से साबुत खाये जाते है नाकी जूस के रूप लिए जाने पर। एक बात और केवल फल खाकर वजन कभी कम नहीं होता है।

आप सेब का आनंद लेने के कुछ बेहतरीन तरीके अपना सकते है

हमें उसके साथ सेहतमंद स्वस्थ्य चीजों को अपने खानपान में शामिल करना पड़ेगा। हाँ साथ में जरुरी व निहायती जरुरी शारारिक श्रम जैसे की नियमित व्यायाम व वर्कआउट। वैसे भी देखा जाये तो फल प्राकर्तिक तौर पर मिलने वाले एक मात्रा मीठे खाने की वस्तु है। जिनको हम जरुरत पड़ने पर ही परिष्कृत करते है।

फल आपको वजन बढ़ाने से बचने में मदद करते हैं

फल कार्बोहायड्रेट पाने का सबसे स्वस्थ्य जरिया है। ये हमारे शरीर के लिए जरुरी विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स पाने का सबसे बढ़ा प्राकर्तिक स्त्रोत भी है। सभी तरह के फल सेहत के लिए अच्छे होते है। वही कुछ फल आपका वजन कम करने की प्रबल इच्छा का समर्थन भी करते है।

यह भी पढ़े: 5 फल जो करे आपका वजन कम  ※  आपके आहार और स्वास्थ्य सम्बन्धी लक्ष्यों के आधार पर कौन सा फल बेहतर हैं, क्या आप यह जानते है?

स्त्रोत