व्यायाम जो आप कर सकते है COVID-19 से ठीक होते हुए

Exercises you can do

COVID-19 के इन्फेक्शन होने पर ये हमें कमजोर महसूस करवाता है और इसके साथ ही मानसिक सेहत को भी प्रभावित करता है।

Exercises you can do while recovering from COVID-19

जबकि आप सबसे मुश्किल दौर से गुजर चुके है तो अब यह जरुरी बनता है की आप अपनी सेहत और जीवन को बढ़िया बनाये रखे। साथ ही आपको उन क्रिया-कलाप को ढूंढे जो आपके मन, मस्तिष्क और दिमाग में फिर से जोश और उमंग भर दे। इसके लिए अपने आप को उन शारारिक रूप गतिविधियों में शामिल कर खुद को सामान्य महसूस कर सकते है और अपने  स्वास्थ्यलाभ को गति दे सकते है।

क्या आपको स्वास्थ्यलाभ के दौरान व्यायाम करना चाहिए?

Should you exercise while recovering from COVID-19?

अगर आप अभी भी COVID-19 के इन्फेक्शन से संभल रहे है तो सबसे पहले खुद को क्वारंटाइन करना होगा और किसी के साथ भी सम्पर्क में नहीं आना होगा। इसके इलावा अगर आप खुद को बेहतर महसूस करते हो तो आप अपनी पुरानी दिनचर्या को अपना सकते है और साथ ही थोड़ी बहुत कसरत-व्यायाम भी शुरू कर सकते है। हाँ अपने आप को किसी भी भारी भरकम वर्कआउट जो आपकी श्वसन प्रणाली और ह्रदय की कार्यप्रणाली को अवरोध पहुँचा सकते है। 

हाल ही के एक शोध में प्रकाशित में यह साबित हुआ है की अगर आप किसी भी हैवी वर्कआउट करते है तो वह स्थिति को और भी ख़राब कर सकता है जैसे ह्रदय की मांसपेशियों में सूजन आदि। इसीलिए सुरक्षा के तौर पर हल्का व्यायाम ही स्वास्थ्यकर होगा। नीचे हम कुछ ऐसी ही घर पर करने योग्य पांच एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है। 

1. वॉक करना

Walking

चलना सबसे आसान और सुरक्षित प्रकार का व्यायाम है जो आप घर पर कर सकते हो जबकि आप कोरोना से स्वास्थ्यलाभ कर रहे हो। ये आपके खोयी हुई शक्ति और फिटनेस को वापस लाने में मदद करेंगी। ध्यान रहे की अति न हो और 10-15 मिनट से ज्यादा न करे।    

2. सीढ़ी की एक्सरसाइज

Stair-exercises

दूसरी आसान एक्सरसाइज जिसे घर पर किया जा सकता है वह है – सीढ़ी चढ़ने और उतरने की। इसमें ज्यादा एनर्जी भी नहीं लगती है। यह आपके पैर की मांसपेशियों को मजबूती देता है। 

3. बैठे हुए चलने की एक्सरसाइज

Seated march

अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे है तो आप अपने को किसी कुर्सी पर बैठा कर पैरों को चला सकते है। इससे आपके पैरों की एक्सरसाइज होगी और साथ ही आपका पोस्चर व संतुलन बेहतर रहेगा। 

4. पैर और पंजे की एक्सरसाइज

Leg and toe lift exercise

किसी रेलिंग या दीवार का सहारा ले कर खड़े होये और पैरों को बगल से उठाये। वापस अपनी स्थिति में आ जाये और इसको दोराहे। यह आपके पैरों को गर्मी और स्फूर्ति देगा। साथ ही पिण्डली की एक्सरसाइज भी कर सकते है जिसमें पंजों को ऊपर उठा कर फिर नीचे करे। 

5. योग

Yoga exercise

विशेषज और डॉक्टर्स भी योगा और ध्यान करने की सलाह देते है जो कोरोना के इन्फेक्शन के बाद स्वास्थ्यलाभ ले रहे है। यह न केवल आपके स्मरण रखने की क्षमता को बढ़ाते है बल्कि मानसिक स्थिति को बेहतर बनाते है जो इस समय सबसे ज्यादा जरुरी है इस बीमारी के दौर में।

स्त्रोत्र