
अपने स्वास्थ्य को सेहतमंद रखना हमारे खान-पान और रहने के विभिन्न तौर तरीकों पर सीधा निर्भर करता है। जैसा कि सभी जानते है इस कोरोना वायरस के काल में वही व्यक्ति अपने आप को इस वायरस से संक्रमित होने से बचा और अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रख सकता है जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहेगी।
इसी इम्युनिटी पावर को बनाये रखने के लिए सभी लोग अलग-अलग प्रयास करते है। हम भी अपनी इम्युनिटी को अच्छा सेहतमंद खाना खाकर और नियमित व्यायाम के द्वारा बढ़ा सकते है। इसके लिए आप नेचुरल रूप में मिलने वाली खाने की वस्तुओं जैसे ताज़ा फल, हरी सब्जी, साबुत अन्न और दालों को अपने आहार में शामिल कर सकते है।
कुछ जरुरी सप्लीमेंट्स जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन आदि लेने के लिए तो सबसे अच्छा उनके प्राकर्तिक रूप में ही अपने रोज के आहार में लेना चाहिए।
अगर हम बात करे विटामिन-C की तो हमारे जेहम में सबसे पहले संतरे का नाम आता है। आखिर क्यों न आये संतरे में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में मिलता है। एक माध्यम आकार के संतरे में 69.7 मिली ग्राम विटामिन-C मिलता है। लेकिन क्या आप जानते है कि संतरे के इलावा कुछ ख़ास खाने की चीजें है जिनमे संतरे से ज्यादा विटामिन-C मिलता है।
इस लेख में हम उन्हीं 8 विभिन्न प्रकार की खाद्य पदार्थों का जिक्र करेंगे।
1. पपीता
शोध बताते है कि पपीता आपका पाचन शक्ति को बढ़ता है, त्वचा में चमक लाता है, साइनस की तकलीफ को दूर करता है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। पपीता की एक प्लेट में 88.3 मिली ग्राम विटामिन-C पाया जाता है।
2. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में Folate की मात्रा काफी अच्छी में पायी जाती है, folate एक तरह का विटामिन B है, जो हमारे बॉडी सेल्स जैसे DNA व RNA की ग्रोथ और हार्ट की सेहत को बेहतर बनाये रखने के जिम्मेदार माना जाता है। इसके इलावा यह आपको गोरा भी बनता है। स्ट्रॉबेरी से भरे एक कप में अमूमन 87.4 मिली ग्राम विटामिन C होता है।
3. फूलगोभी
फूलगोभी को किसी प्रकार से पकाने जिसमे स्टीम या फिर रोस्ट करने पर भी हमें 127.7 मिली ग्राम विटामिन C मिलता है। इसके साथ ही 5-5 ग्राम फाइबर और प्रोटीन भी मिलता है।
4. पाइनएप्पल (अन्नानास)
इसमें Bromelain नाम का पाचन क्रिया को गति देने वाला एंजाइम मिलता है जो हमारे खाने को महीन टुकड़ों में तोड़ता है और साथ ही गैस आदि बनने से रोकता है। bromelain में सूजन को कम करने की खूबी होती है जो कभी-कभी कड़ी मेहनत या एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में हो जाती है। साधारणतया हमें कटे हुए अन्नानास की एक प्लेट में 78.9 मिली ग्राम विटामिन C मिलता है।
5. ब्रोक्कोली
ब्रोक्कोली (Broccoli) में कैंसर को रोकने की क्षमता होती है। एक प्लेट ब्रोक्कोली में 137 मिली ग्राम विटामिन C और साथ ही फाइबर भी मिलता है।
6. आम
फलों का राजा “आम” में विटामिन A से भरपूर होता है। एक मध्यम आकार के आम में 122.3 मिली ग्राम विटामिन C होता है।
7. लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च में एक तो कैलोरी कम होती है और इसके साथ ही अन्य सेहतमंद नुट्रिएंट्स भी पाए जाते है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि लाल शिमला मिर्च हमारे मूड को अच्छा बनाने और खुश रखने में बहुत हद तक मदद करती है।
100 ग्राम लाल शिमला मिर्च में हमें 127.7 मिली ग्राम विटामिन C मिलता है।
8. बंदगोभी / पत्तागोभी
बंदगोभी में भी कैंसर रोधी विशेषताएं होती है। ये Phytonutrients और फाइबर से भरपूर होते है। एक प्लेट बंदगोभी से हमें 74.8 मिली ग्राम विटामिन C मिलता है।

मैं सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स ब्लॉग का फाउंडर और डिजिटल क्रिएटर हूँ। अपने इस ब्लॉग पर हेल्थ टिप्स और फिटनेस संबंधित पोस्ट लिखता हूँ। अगर आपको मेरा द्वारा लिखी पोस्ट पसंद आये तो शेयर जरूर करे। सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स की टीम DIGITAL INDIA को सपोर्ट करते हैं।