आम के पत्तों के 10 फ़ायदे

इस बार भी हमेशा की भांति एक नया विषय जिस पर मैं आप सभी का ध्यान आकर्षित करूँगा और वह है आम के पत्तों से होने वाले 10 फायदों” क्या आप जानते है? आम के पेड़ के साथ साथ उसकी पत्तियाँ, फल और गुठलियां हम सभी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। 

 

आम के पेड़ के 10 फ़ायदे

 

आम के पेड़ की पत्तियों में एंटी-हाइपोटेंसिव और टैनिन होता है जो हमें और हमारी बॉडी को हैल्थी और फिट रखता है। आम में एंटी-ऑक्सीडेंटस, विटामिन-C, B, A और पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते है।
आम की पतियों में Anti-Hypertensive तत्व होते है जो हमारी ब्लड वेसल्स को मजबूत करती है और नसों से सम्बंधित बीमारी दूर करती है।
  
अब हम आम के पेड़ से होने वाले उन 10 फायदों के बारे में जिक्र करेंगे जिनसे आप भी अपने शरीर को फायदा पहुँचा सकते है।
  
1.  कमजोरी:-  अगर किसी व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती है तो वह एक गिलास दूध में एक पक्का हुआ आम का रस मिलकर पीना चाहिए। इससे शरीर को प्रयाप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है।
  
2.  खांसी:- अगर कोई व्यक्ति खांसी से पीड़ित है तो उसे पके आम को हल्की आंच पर गर्म कर ले और फिर ठंडा होने पर इसे खाये। खांसी में तुरन्त आराम मिलेगा। 
  
3.  खून की कमी:-  एक गिलास दूध में एक पका आम का रस को मिला ले। फिर एक चम्मच शहद (Honey) मिलाकर पीने से शरीर में खूनकी कमी जल्दी ही दूर होगी। 
4.  दांत और मसूड़े:- आम की गुठली के अंदर के बीज को पीस लेवे। इस पाउडर से हमेशा ब्रश करने से दांत और मसूड़े मजबूत और हैल्थी होते है।
  
5.  डायबिटीज:-  आम के पत्तों में टैनिन नाम का तत्व होता है जो हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल में रखता है।  जिससे डायबिटीज होने की आशंका भी कम हो जाती है।
  
6.  किडनी स्टोन:- आम के पेड़ की पत्तियों को छाया में सूखा कर उसका पाउडर बना लेवे। रेगुलर रूप से एक गिलास पानी में एक चम्मच तैयार पाउडर डाल कर पीये।  किडनी स्टोन के प्रॉब्लम जल्दी ही हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
  
7.  कान का दर्द:- आम के पेड़ की पत्तियों का रस निकाल लेवे। फिर इसे हल्की आंच पर गर्म करे। गुनगुना होने पर इसकी 3-4 बून्द कान में डाल ले।  कान के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।
  
8.  हाई ब्लड प्रेशर:- आम के पेड़ की पत्तियों में एंटी-हाइपोटेंसिव गुण होते है। यह हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करके हाई BP की प्रॉब्लम से राहत दिलाती है। रेगुलर उपयोग करने से इस बीमारी से हमेशा के लिए बचा जा सकता है।
  
9.  थ्रोट इन्फेक्शन:- आम के पेड़ की कुछ पत्तियों को जला लेवे और उसका धुआँ को सूंघे। इससे गले के इन्फेक्शन बहुत जल्दी ठीक होता है और आगे दुबारा होने का खतरा भी टल जाता है।
  
10. पाचन क्रिया:- आम के पेड़ के 6-7 पत्तियों को गर्म पानी में डाल कर रातभर के लिए रख देवे। फिर सुबह इस पानी को छान कर पी लेवे। आपकी पाचन शक्ति सुधरती है और इससे खाना जल्दी व अच्छी तरह पचता है।
  
आम के पेड़ से होने वाले फायदों के बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और अधिक से अधिक मात्रा में शेयर करे।  इस ब्लॉग और पोस्ट के बारे में अपने विचार हमें जरूर बताये। आप हमें ईमेल कर सकते है या फिर वीडियो में अपने कमेंट के द्वारा भी अपने विचार लिख सकते है।