सर्दी में सरसों के तेल के 10 फायदे

आज हम आपको सरसों के तेल से होने वाले 10 फायदों के बारे में बातचीतकरेंगे। वैसे तो सरसों का तेल अधिकतर खाना बनाने में काम लिया जाता है। लेकिन यही सरसों का तेल अगर हम सर्दियों में खाने और शरीर पर लगाने में इस्तेमाल करते है तो वह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  
सर्दी में सरसों के तेल 10 फायदे
सरसों के तेल में बीटाकैरोटीन, आयरन, फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर को अंदरूनी रूप से बेहतर और मजबूत बनाते है और कई बीमारियों से हमारी रक्षा भी करते है।
सरसों के तेल से होने वाले 10 फायदे इस प्रकार से है –
1. वजन घटाए:  सरसों के तेल में थियामाइन, फोलेट और नियासिन जैसे आवश्यकविटामिन्स पाए जाते है।  सरसों के तेल को नियमित अपनी डाइट में शामिल करनेसे शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है और जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।  
2. स्किन का ग्लो बढ़ाये:– अगर हम सरसों और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाये और फिर 5-10 मिनट्स तक अच्छी तरह मालिश करे तो यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग जैसा लुक देता है।  
3. इन्फेक्शन से बचाये:– सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एन्टीइन्फ्लैमटेरीप्रॉपर्टी होती है जिसको लगाने से स्किन इन्फेक्शन और हानिकारक बैक्टीरिया से बचाव होता है।  
4. काले घनेलम्बे बाल:– सरसों के तेल में प्रचुर मात्रा में बीटाकैरोटीन और अन्य अति आवश्यक जरुरी तत्व पाए जाते है।  सरसों के तेल की नियमित रूप से मालिश करने से बाल मजबूत और काले होते है।  
5. मच्छरों से बचाये:– अगर हम रात को सोते समय अपने शरीर पर अच्छी तरह से सरसों के तेल की मालिश करने के बाद सोते है तो इसकी खुशबू मच्छरों को अपने से दूर रखने में मदद करती है।  
6. कान का दर्द:– अगर कभी कान में दर्द हो तो सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कली डालकर उससे थोड़ा गर्म कर ले और गुनगुना होने पर कुछ बूंदे कान में डाले, आपको कान के दर्द से जल्दी ही आराम मिलेगा।  
7. गठिया:- गठिया में भी सरसों का तेल बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।  बस आपको सरसों के तेल में कपूर को पीस कर उसे मिला ले और फिर गठिया वाली जगहों पर 5-10 मिनट्स से अच्छी तरह मालिश करे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।  
8. कमर दर्द:– अगर आपके कमर में दर्द रहता है तो सरसों के तेल में अजवाइन, लहसुन और थोड़ी से हींग को पीस कर मिला ले। अब इससे 5-10 मिनट तक अच्छी तरह मसाज करे।  आपको कमर दर्द से जल्दी ही आराम मिलेगा।  
9. अस्थमा:- सरसों के तेल में मौजूद मैग्नीशियम अस्थमा में राहत देता है।  आपको दिन में सिर्फ एक बार एक चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच शक्कर मिलकर पीने से आराम मिलता है।  
10. रंग को निखारेगा:– सरसों का तेल आपके रंग और त्वचा को एक नया निखार देता है। आपको सरसों का  तेल, बेसन, दही और थोड़ा सा नीबू का रस को आपस में मिला ले। फिर इससे अपने चहरे पर लगाए, 10-15 बाद चहरे को अच्छी तरह पानी से धो लेवे। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी और उसका रंग साफ होगा या फिर कहे तो गोरा होगा साथ है डार्क स्पॉट्स भी चले जायेंगे।  

 

सरसों के तेल के फायदों के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को ध्यानपूर्वक देखे और शेयर करे।