
आज हम शरीर में होने वाले खून की कमी (एनीमिया) जो हमारे शरीर के अंदर आयरन की कमी से होती है उसके बारे में बात करेंगे। जैसा की हम सभी जानते है आयरन की कमी होने से खून में रेड ब्लड सेल्स का मिनिमम लेवल कम हो जाता है तो एनीमिया जैसी बीमारी का शिकार हो जाते है।

खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है तो उसके शरीर को नियमित मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है जिसकी वजह से उस व्यक्ति को कमजोरी, थकान, चक्कर आना, बाल झड़ना जैसी कई हेल्थ से सम्बंधित परेशानियां होने लगती है।
हम एनीमिया की बीमारी से अपनी डाइट में आयरनकी मात्रा बढ़ाकर बच सकते है। एनीमिया को दूर करने के 10 घरेलू उपचारों के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताएँगे।
1. रोज एकमुट्ठी भुनी मूंगफली खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और आयरन मिलता है जिससे एनीमिया जैसी बीमारी आसानी से दूर हो सकती है।
2. रोज सुबह-सुबह आधा कप टमाटर और सेब का रस मिलकर भी पीने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है।
3. रोज तिल के पानी में शहद मिलकर पीने से भी 15 दिन में आपको एनीमिया की प्रॉब्लम में फर्क महसूस होने लगेगा।
4. अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मैथी जिनमे भरपूर मात्रा में आयरन होता है को लेने से बहुत जल्दी एनीमिया की प्रॉब्लम दूर हो सकती है।
5. रोज 5 बादाम रात को पानी में भीगा कर सुबह खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा और एनीमिया की बीमारी दूर हो जाएगी।
6. चुकंदर में भी काफी मात्रा में आयरन होता है जिससे लेने से शरीर को एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
7. रोज 2 चम्मच तुलसी और धनिया का रस मिलकर पीने से एनीमिया में राहत मिलती है।
8. रोज एक गिलास पानी में शहद और नीबू डालकर पिए। इससे काफी फायदा मिलता है।
9. गुड़ शरीर में आयरन पाने का एक और बहुत अच्छा उदाहरण है। अगर आप रोज थोड़ा सा गुड़ खाएंगे तो शरीर को प्रयाप्त मात्रा में आयरन अपने आप मिल जाया करेगा।
10. अखरोट, पिस्ता, छुहारा, खजूर और किशमिश में भी काफी मात्रा में आयरन होता है जो आपके शरीर को एनीमिया से बचा सकता है।
एनीमिया को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखे और शेयर करे।
नमस्कार दोस्तों!
मैं सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स ब्लॉग का लेखक व फाउंडर हूँ। इसके साथ ही मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर व यूटूबर भी हूँ। अपने इस ब्लॉग पर हेल्थ टिप्स और फिटनेस संबंधित पोस्ट लिखता हूँ। अगर आपको मेरा द्वारा लिखी पोस्ट पसंद आये तो उसपर अपने कमेंट व शेयर जरूर करे। सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स की टीम DIGITAL INDIA को सपोर्ट करते हैं।