पत्तागोभी खाने के 6 सेहतमंद फायदे – आहार विशेषज्ञ के अनुसार

पत्तागोभी

यह बात तो साफ़ है की पत्तागोभी बाकी मिलने वाली सब्जियों की तुलना में से किसी के लिए भी पसंदीदा व सबसे चहेती सब्जी नहीं है, लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि परोसे जाने पर आप नाक मुँह सिकोड़ने लगे। वाकई में अगर आहार विशेषज्ञ की नज़रों से देखा जाए तो यह आपकी सेहतमंद स्वास्थय के लिए वरदान है।

पत्तागोभी के सेहतमंद गुणों

हमारे देश में पत्तागोभी आमतौर से हरी रंग की बाज़ार में मिलती है, लेकिन कुछ देशों में यह हरे रंग के साथ लाल और सफेद रंग में भी मिलती है। डायटीशियन के अनुसार यह बहुत जरुरी है कि पत्तागोभी के सेहतमंद गुणों को लेने के लिए आप इसको सही तरह से बनाये।

पत्तागोभी

पत्तागोभी को खाने के लम्बे समय तक पकाते रहने से और उबालने से भी उसके गुणकारी पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। इसके लिए आप चाहे तो जल्दी से पकाने वाली विधि अपना सकते है जैसे गर्म तेल में जल्दी से फ्राई करना या फिर सब्जी की तरह काट कर ताजा ही सलाद के रूप में खाना। हम कुछ ऐसे है 6 फायदेमंद गुणों के बारे में बता रहे है जो पत्तागोभी को एक संपूर्ण सेहतमंद आहार बनाते है। 

1. विटामिन-C से संपन्न होते है

विटामिन-C

शरीर की जरुरत के लिए विटामिन-C केवल संतरों से ही नहीं मिलता है, पत्तागोभी भी विटामिन-C से परिपूर्ण होती है। यहाँ ध्यान में देने वाली बात यह है की पत्तागोभी में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-C बहुतायत में पाया जाता है, खासकर यह हमें 70% RDA (Recommended Dietary Allowances) प्रदान करती है।

हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक मात्रा में विटामिन-C लेना बहुत जरुरी है क्योकि यह हमारी बॉडी के द्वारा नहीं बनाया जाता है और इसलिए हमें इसके लिए बाहरी खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता है। हमें विटामिन-C पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों से मिलता है।

विटामिन-C

बंदगोभी आयरन को हमारे शरीर के अंदर सोखने में तब मदद करता है जब हम विटामिन-C वाले खाने की चीजों को लेते है। यह कोलेजन को बनाता है, जिसकी वजह से घाव जल्दी भरते है। पत्तागोभी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है तथा स्वास्थ्य को बढ़िया बनाये रखता है जिसकी कारण बीमारी जल्दी नहीं घेरती है व हानिकारक कीटाणु बॉडी पर अपना असर नहीं कर पाते है। 

2. फाइबर का बढ़िया स्त्रोत है

फाइबर

अगर आप अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाना चाहते है या फिर टॉयलेट से जल्दी वापस आना चाहते है तो पत्तागोभी सबसे बढ़िया विकल्प है। 2 कटोरी कटे हुई पत्तागोभी से हमें करीब 5 ग्राम फाइबर मिलता है। इसमें मिलने वाला फाइबर कॉन्स्टिपेशन की समस्या में काफी हद तक राहत देता है। हमारे ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है। ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और पाचन तंत्र सम्बन्धी परेशानियों को कम करने में सहायक होता है। 

3. हड्डियों की सेहत सुधारता है

हड्डियों की सेहत

पत्तागोभी में विटामिन-K नाम का पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के अंदर की हड्डियों की सेहत और जल्दी खून जमने की प्रक्रिया को सुधारता है। विटामिन-K की कमी के कारण बहुत सी शारारिक जटिलताएं होने लगती है। जैसे हड्डियों की ताकत कम होने लगती है और उसके साथ ही osteoporosis जब हड्डियां कमजोर और नाजुक होने लगती है तब उनके जल्दी टूटने का का खतरा बढ़ने लगता है।  

4. कम कैलोरी वाला खाने का विकल्प है 

कम कैलोरी

अगर आप अपना वजन करने की मुहीम पर चल रहे है तो पत्तागोभी को खाने में लेना एक फायदेमंद सौदा साबित होता है क्योकि एक कटोरी पत्तागोभी की सब्जी में केवल 34 कैलोरी होती है। जहाँ बाकी की कम कैलोरी वाले खाने की चीजें आपको महंगी लग सकती है, पत्तागोभी इस मामले में भी आपकी जेब पर ज्यादा भार नहीं डालती है।

इसको खाने के बात लम्बे समय तक आपको भूख नहीं लगती है और यह आपको संतुष्ट व तृप्त रखती है। जो वजन करते समय सबसे बढ़िया तथा असरदार तरीका है। 

5. ह्रदय की सेहत के लिए उत्तम है 

ह्रदय की सेहत

पत्तागोभी हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है जिसमें सूजन को कम करने की क्षमता होती है। इस लिए यह उन लोगों को खाने के लिए कही जाती है जिन लोगों को ह्रदय सम्बन्धी बीमारी रहती है। एक शोध के अनुसार उन महिलाओं को 46% abdominal aortic calcification नामक बीमारी जो पेट के अंदर पायी जाने वाली मुख्य धमनी के अंदर कैल्शियम जमने से होती है, कम हुई जिन्होंने औरों के मुकाबले पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाई।

ह्रदय की सेहत-1

यह बीमारी आगे चल कर किसी के लिए भी ह्रदय सम्बन्धी दिक्कतों को जन्म दे सकती है। पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोक्कोली व अन्य पत्तेदार सब्जियाँ खाने से हमारी धमनियों के अंदर कैल्शियम नहीं जमता है तथा ह्रदय की सेहत उत्तम बनी रहती है। 

6. कैंसर से भी बचाती है 

कैंसर

एक नामी कैंसर इंस्टिट्यूट के अनुसार पत्तेदार सब्जियों में glucosinolates नाम के योगिक पदार्थ होता है जिनमे रासायनिक द्रव सल्फर मिलता है जिसकी वजह से इन सब्जियों का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। खाना बनाने के दौरान, चबाने के समय और फिर पाचन क्रिया के समय ये glucosinolates कुछ अलग तरह के संयुक्त पदार्थों में बदलते है जिनमें कैंसर के सेल्स से लड़ने की क्षमता होती है। अतः हम यह भी कह सकते है की पत्तेदार सब्जियों खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की सम्भावना बहुत हद तक कम हो जाती है।

स्त्रोत्र