ज्यादा नींबू पानी के 10 नुकसान

आज हम अपने इस ब्लॉग में ज्यादा नींबू पानी पीने से होने वाले10 नुकसान के बारे में बात करेंगे। हम सभी नीबू पानी जरूर पीते है कुछ लोग वजन घटाने के लिए तो फिर कुछ लोग किसी अन्य कारण से।
  
ज्यादा नींबू पानी पीने के 10 नुकसान
   
नीबू पानी पीना एक बड़ा हैल्थीऑप्शन माना जाता है लकिन यही अगर गलत समय पर या फिर जरुरत से ज्यादा लेने पर शरीर को हानि भी पहुँचा सकता है। केवल यही नहीं कई स्वास्थ्य सम्बंधित प्रॉब्लम्स में नीबू पानी पीने से हमें फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।  
आईये तो फिर आज देखते है ज्यादा नींबू पानी पीने से होने वाले 10 नुकसान कौन से है- 
1.  दांत टूटने की प्रॉब्लम: नीबू की एसिडिक प्रॉपर्टी के कारण हमारे दांतों का एनामेल धीमे-धीमे कमजोर होने लगता है।  ज्यादा नीबू पानी पीने और फिर दांतों पर ब्रश करने से यह एनामेल निकलने लगता है और दांत टूट भी सकते है।
  
2.  पेट की खराबी: ज्यादा मात्रा में नीबू पानी पीने से पेट में एसिड बनने लगता है।  ऐसे में पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है और पेट ख़राब भी हो सकता है। इसलिए नीबू को हमेशा खाने के साथ ही खाना चाहिए।
  
3.  छाती में जलन: नीबू पानी ज्यादा मात्रा में पीने से व्यक्ति को एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है और इस कारण छाती में जलन भी महसूस हो सकती है।
  
4.  हार्ट बर्न: ज्यादा नीबू पानी पीना हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स जैसी हेल्थ प्रॉब्लम को शुरू कर सकता है इसलिए इन्हे अवॉयड करना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
  
5.  डिहाइड्रेशन: ज्यादा नीबू पानी पीने से व्यक्ति को बार-बार यूरिन आती है और बार-बार यूरिन जाने से शरीर में मौज़ूद जरुरी तत्व बाहर निकल जाते है जिससे व्यक्ति को डिहाइड्रेशन या फिर शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  
6.  बदहजमी: ज्यादा नीबू पानी पीना पेट में एसिड की मात्रा बड़ा देता है जिससे पेट के अंदुरुनी अंग को नुकसान पहुँच सकता है और अंत में पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
  
7.  किडनी और लिवर प्रॉब्लम: नीबू पानी में ऑक्सलेट्स मौजूद होते है जो बॉडी में क्रिस्टल के रूप में जम जाते है।  ये नार्मल कैल्शियम को अब्सॉर्ब करने की शारारिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है। ऐसे में किडनी और लिवर से सम्बंधित रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।
 
8.  मुँह के छाले: ज्यादा मात्रा में नीबू पानी पीने से मुँह में छालों की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
  
9.  पेट में अल्सर: नीबू पानी में मौजूद एसिडिक तत्व से पेट में पेप्टिक अल्सर हो सकता है।
  
10. न्यूट्रिएंट्स की कमी: ज्यादा मात्रा में नीबू पानी पीने से शरीर में मौज़ूद जरुरी न्यूट्रिएंट्स शरीर के ख़राब तत्वों के साथ बॉडी से बाहर निकल जाते है। जैसे बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स निकलते है इस प्रकार जब जरुरी न्यूट्रिएंट्स बॉडी से बाहर निकल जाते है तो शरीर में इनकी कमी हो जाती है।
   
ज्यादा नीबू पानी पीने से होने वाले नुकसान जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।  साथ ही अपने बहुमूल्य कमैंट्स से हमें जरूर अवगत कराये कि आप को यह पोस्ट कैसी लगी।