इन्हें भूलकर भी खाली पेट न खाये

आज के इस पोस्ट में हम खाने की चीजों के बारे में जिक्र करेंगे जिन्हें भूलकर भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। कुछ खाने की वस्तुओं में एसिड की मात्रा अधिक होती है और रात भर के लम्बे समय के कारण पेट खाली रहने के कारण पेट के अंदर का एसिड लेवल बढ़ जाता है।
फिर सुबह-सुबह इन चीजों को खाने से पेट से जुडी कई बीमारियां हो सकती है। अतः नीचे बताये गए इन 10 खाने की चीजों को कभी भी खाली पेट न खाये।
इन्हें भूलकर भी खाली पेट न खाये
आईये अब हम विस्तार से उन 10 खाने की वस्तुओं के बारे में आपको बताते है जिन्हें कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
 
1.  आम:– यह फलों का राजा आमतौर पर गर्मियों में बाजार में आता है, साथ ही इसकी तासीर भी गर्म होती है। आम को खाली पेट खाने से पेट का एसिड लेवल बढ़जाता है, जिसकी वजह से एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।  
2.  तरबूज़:– तरबूज़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इसको खाली पेट लेने से पेट से जुडी परेशानी हो सकती है।  
3.  संतरा:– इसमें प्रचुर मात्रा में आर्गेनिक एसिड होता है।  जिसकी वजह से यह खाने के बाद पेट के एसिड लेवल को बड़ा देता है। जिसकी वजह से पेट में प्रॉब्लम हो सकती है।  
4.  दही:-इसमें मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया खाली पेट होने के कारण पेट का एसिड लेवल बढ़ा देते है।  जिसकी वजह से पेट में जलन या फिर खट्टी डकार आने का कारण बन सकती है।  
5.  केला:केले में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। इसको खाली पेट खाने से पेट के अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम का नार्मल बैलेंस बिगड़ जाता है।  जिसकी वजह से छाती में जलन या फिर कब्जियत हो सकती है।  
6.  चाय:– चाय में एसिड की मात्रा अधिक होती है। इसी कारण हमेशा कहा जाता है के चाय के साथ बिस्कुट या फिर कुछ खाना चाहिए।  अन्यथा खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन और दर्द भी हो सकता है।  
7.  कोल्ड ड्रिंक:– कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बोनेटेड एसिड होता है जो खाली पेट पीने से घबराहट या फिर वॉमिटिंग होने का सेंसेशन भी होने लगता है।  
8.  दूध:– इसमे मौजूद सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन पेट की मांसपेशियों को कमजोर करते है। सुबह खाली पेट दूध पीने से इनडाइजेशन होता है और कफ बढ़ता है।  
9.  मीठी चीजें:– खाली पेट मीठी चीज खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है।  
10. शकरकंद:– इसमें मौजूद टैनिन और पेक्टीन होते है। जो खाली पेट नहीं पचाये जा सकते है, जिसके कारण खाली पेट इन्हें खाने पर छाती में जलन का अनुभव महसूस होता है।  
फिर याद रखे की ऊपर बताई गयी 10 खाने की चीजों को कभी भी खाली पेट न खाये। अगर इन्हें खाना है तो कुछ अन्य खाने की वस्तु पहले अवश्य ले। इन्ही चीजों को वीडियो के रूप में देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। इस पोस्ट के बारे में अपने विचार और सुझाव हम तक पहुंचाने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखे या फिर हमारे ईमेल आईडी पर मेल करे।