
आज हम आपको 9 प्रकार के जहरीले खाद्य पदार्थ साथ ही उनको खाने वाले शौकीनों के बारे में बताएँगे। जैसा की आप जानते है दुनिया में खाने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ फ़ूड में पाए जाने वाले जहरीले हिस्से या फिर जहरीले भाग के बारे में जानते हुए भी खाने के शौकीन उन्हें बड़े चाव से खाते है।

हालांकि इन खाद पदार्थ को बनाने या फिर हम कहे की पकाने का तरीका बहुत ही खास होता है। जिनसे इनके अंदर का जहरीले पदार्थ को बड़ी सावधानी से अलग किया जाता है। लेकिन फिर भी इनको खाना खतरे से खाली नहीं है। अब हम आपको बता रहे है वे 9 प्रकार के जहरीले फूड्स जिनको खाने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं। कसावा एक इसी प्रकार का खाद्य पदार्थ है जो साउथ अमेरिका में पाया जाता है। इसे टॉपियोका के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह की वुडी वेजिटेबल होती है जिसकी पत्ती और जड़ो में साइनाइड होता है। वहां के रेस्टोरेंट में इसको बनाने वाले स्पेशल शेफ होते है जो इसके जहरीले हिस्सेको अलग करके इसे पकाते है।
ब्लड क्लेम्स इसी तरह का एक और जहरीला फ़ूड है जिसे चीन के निवासी बड़े शौक से खाते है। इसको भी अच्छी तरह उबाल कर पकाया जाता है। इसमें रहने वाले बैक्टीरिया से हेपेटाइटिस-A जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है। टूना मछली एक ऐसीफिश होती है जो मरकरी जैसा हानिकारक पदार्थ को एब्सॉर्ब कर लेती है। ज्यादा टूना फिश खाना मौत की वजह भी बन सकता है। इससे होने वाले नुकसान को देखते हुआ इससे गर्भवती महिला और बच्चों को खाने नहीं दिया जाता है।
एप्रिकॉट सीड्स जो टर्की में पाए जाते है, इनमे साइनाोजेनिक ग्लाइकोसाइड नामक हानिकारक टॉक्सिन्स होते है। टर्की जैसे देश में कई लोगों की मौत इस बीज के खाने से हुई है। एल्डरबेरीज आमतौर पर यूरोप में पाया जाता है। इन फलों को कच्चा आसानी से खाया जा सकता है, लेकिन पकने पर ये शरीर के लिए नुकसानदायक होते है। इनका तना और पत्तियां भी बहुत जहरीली होती है। बुलफ्रॉग नामक जानवर अफ़्रीकी देशों में मिलता है, जहां इसे बड़े शौक से खाते है लकिन वह भी बारिश के मौसम में। इसको बारिश के अलावा किसी और मौसम में खाना हानिकारक है फलस्वरूप इससे किडनी तक फेल हो सकती है।
कासू मारजू मूलतयः इटली में मिलता है, वहाँ के लोग इसे फ़ूड की बजाय इसे कचरा बोलना पसंद करते है। इसके खाने से कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां तक हो सकती है। फुगू या फिर पफर फिश जापान में खायी जाती है। इस फिश के अंदरूनी हिस्सों में जहरीला तत्व पाया जाता है। जापानीज शेफ इसे बहुत ही सावधानी के साथ बनाते है। इसी तरह एकी एक प्रकार का फल होता है जो जमैका में पाया जाता है, इस फल को कच्चा खाने से भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स मिलते है वही अगर इस फल को पकने के बाद खाया जाये तो वह शरीर का ब्लड शुगर लेवल इतना कम कर देता है की इंसान की जान भी चली जाती है।
विस्तार से इसी से सम्बंधित और जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को ध्यानपूर्वक देखे और शेयर करे।
नमस्कार दोस्तों!
मैं सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स ब्लॉग का लेखक व फाउंडर हूँ। इसके साथ ही मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर व यूटूबर भी हूँ। अपने इस ब्लॉग पर हेल्थ टिप्स और फिटनेस संबंधित पोस्ट लिखता हूँ। अगर आपको मेरा द्वारा लिखी पोस्ट पसंद आये तो उसपर अपने कमेंट व शेयर जरूर करे। सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स की टीम DIGITAL INDIA को सपोर्ट करते हैं।