सही वक़्त पर पानी पीने के फ़ायदे

क्या आप यह जानते है कि हम और आप जो किसी खास वक़्त पानी पीते है वह आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है भी के नहीं ? कही ऐसा तो नहीं वह पानी हमें नुक्सान तो नहींपहुँचा रहा है ? क्या यह एक अच्छी आदत है ?
सही वक़्त पर पानी पीने के फ़ायदे

 

आज हम अपनी इस पोस्ट में इसी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे की किस समय पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और किस समय नहीं। अधिकतर लोगों की यह आदत होती है कि वे खाना खाते समय काफी पानी पीते है लेकिन क्या यह अच्छी आदत में गिना जा सकता है ? हम भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार आज इस बात पर चर्चा करेंगे, तो आईये शुरू करे – 

आदत: सुबह उठते ही 3-4 गिलास पानी पीना।
फ़ायदे:  ऐसा करने से शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है। साथ ही कभी भी पेट से सम्बंधित कोई भी परेशानी नहीं रहती है जैसे बदहजमी इत्यादि। यह आपकी त्वचा को निखार भी पहुँचता है। वजन कम करने में बहुत सहायक होता है। टोक्सिन को आपके शरीर से बाहर करता है। आपकी आंत को साफ़ रखता है। आपके पेट को अन्य खाने की चीजों को पचाने में सहायक होता है।
आदत: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना।

नुक्सान: ऐसा करने से शरीर में मोटापा बढ़ता है साथ ही व्यक्ति हाई बी0 पी0 का शिकार भी बन सकता है।

  
आदत: लंच या फिर डिनर के आधा घंटे पहले कम से कम एक गिलास पानी पीना।
फ़ायदे: ऐसा करने से आपके चहरे का तेज बढ़ेगा और वजन कम करने में सहायता मिलेगी।
आदत: नहाने से पहले एक गिलास पानी पीना।
फ़ायदे: ऐसा करने से ब्लड प्रेशर हमेशा नियंत्रण में रहता है।

आदत: चाय या फिर कॉफ़ी पीने से पहले एक गिलास पानी पीना।
फायदे: ऐसा करने से पेट में कभी एसिडिटी या फिर एसिड रिफ्लक्स की शिकायत नहीं होती है।
  
आदत: फिजिकल एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट करने पहले एक गिलास पानी का पीना।
फ़ायदे: ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी व शरीर के अंदर एनर्जी लेवल समान रूप से एक सा रह पायेगा। साथ ही आप ऐसा करने से ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे।

आदत: परेशानी या फिर स्ट्रेस की अवस्था में एक गिलास पानी पीना।

फ़ायदे: ऐसा करने से आपके मस्तिक्ष को रिलैक्स करेगा और माशपेशियों को आराम दिलाएगा। साथ ही यह बेचैनी के समय दिमाग को शांत व नियंत्रण में रखने में सहायक होता है।

  
यह थी कुछ अच्छी आदते जिनको हम सभी अपने दिनचर्या में अपना कर एक नयी शुरुआत कर सकते है। आपको आज की यह पोस्ट कैसी लगी। हमें अवश्य बताये। इसके लिए आप कमेंट बॉक्स का या फिर हमारा ईमेल आई डी पर मेल भी कर सकते है। इन्ही आदतों को वीडियो के रूप में देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और इसके साथ ही अपने फ्रेंड्स के बीच शेयर करे।

स्त्रोत