सुबह की कुछ आसान आदतें जो पेट की चर्बी को करे कम

पेट की चर्बी

जब भी कभी वजन कम करने की बात आती है तो हमें कभी कुछ चीजों को छोड़ना पड़ता है या फिर कम करना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ नयी तरह की बंदिशे भी लगानी पड़ती है अपने खान-पान पर और रोज की आदतों पर।

पेट की चर्बी

ये सभी आदतें हमारे वजन कम करने के प्रयत्न को मजबूती से सहारा देती है। मोटापे में पेट पर चढ़ी हुई चर्बी हमें सबसे ज्यादा निराश और दुःख देती है। फिर भी आप इन सभी क्रियाओं जिसमें खाने पर प्रतिबन्ध लगाने और नियमित व्यायाम करने के इलावा कुछ महत्वपूर्ण आदतों को सुबह के समय शामिल करने करके जल्दी ही वजन कम करने की मुहीम पर विराम लगा सकते है।

1. अपने दिन की शुरुआत सुबह गर्म पानी पीने के साथ करे

पानी पीने

पानी हमारे वजन घटाने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पानी में बहुत से सेहतमंद स्वास्थ्य के बहुमूल्य गुण पाए जाते है। जब भी आप अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी को पीकर करते है तब आपके शरीर के द्वारा रात को सोते समय हुई पानी की कमी को दूर करता है और शरीर के मेटाबोलिज्म को दुबारा से क्रियाशील बनाता है। यह एक तरह से हमारी भूख को शांत करके हमें अधिक कैलोरी वाले खाने से दूर रखता है।  

2. अपने आप को जरुरी नियमित व्यायाम / वर्कआउट में व्यस्त करे

व्यायाम

नाश्ते की टेबल पर दौड लगाने से पहले जरूरी व्यायाम करना शुरू करे। चाहें तो शुरू के दिनों में छोटे स्तर पर से व्यायाम या वर्कआउट करना आरम्भ कर सकते है। ऐसा करने से न केवल यह आपकी मांशपेशियों को रंगत देगा बल्कि धीमे धीमे जमे हुए जरुरत से ज्यादा चर्बी को गलाने में सहायक होगा। छोटे मोटे व्यायाम से हमारा शरीर व उसके सभी अंगो को स्वस्थ तथा सेहतमंद रखने में आसानी होगी।   

3. प्रोबिओटिक सप्लीमेंट्स लेना शुरू करे

प्रोबिओटिक सप्लीमेंट्स

पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे पहले यह जरुरी है की आप अपने पाचन शक्ति को तंदुरुस्त रखे। पाचन शक्ति प्रोबिओटिक सप्लीमेंट्स के द्वारा अच्छी बनायीं जा सकती है। Probiotic सप्लीमेंट्स में अच्छे बैक्टीरिया होते है जो आपके खाने को बेहतर तरीके पचाने में सहायता करते है जिसके फलस्वरूप आंते साफ़ और सेहतमंद रहती है।

प्रोबिओटिक सप्लीमेंट्स

काफी सारे किये गए शोध यह बताते है की कुछ तरह की lactobacillius बैक्टीरिया आपका वजन और पेट की चर्बी को कम करने में अहम् भूमिका निभाते है। इनसे ना केवल आपका पाचन तंत्र बढ़िया रहता है बल्कि यह जमा हुई चर्बी को तेजी से पिघलने में मदद करते है।

4. ग्रीन टी पीना शुरू करे

ग्रीन टी पीना

अगर आप वाकई में अपना वजन और पेट की चर्बी को कम करना चाहते है तो सुबह साधारण दूध – चीनी वाली चाय या कॉफ़ी छोड़ कर ग्रीन टी पीना शुरू करे। आप चाहे तो ग्रीन टी में मीठे के लिए शहद डाल सकते है। ग्रीन टी में catechins होता है जो शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते है और बॉडी को डेटॉक्स करते है। इसके साथ ही जमी हुई चर्बी को भी निकालते है।  

5. सेहतमंद और पौष्टिक नाश्ता लेना शुरू करे

पौष्टिक नाश्ता

वजन घटाने की कोशिशों के दौरान सबसे जरुरी और ध्यान में रखने वाली बात यह है की आपको अपने आहार में सेहतमंद व पौष्टिक खाने की चीजों को शामिल करना है। साथ ही कभी भी नाश्ते को भूलने या फिर छोड़ने का सोचना भी नहीं।

पौष्टिक नाश्ता

नाश्ते में उन खाने की चीजों को जरूर ले जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हो, क्योकि यही चीजे हमें बाकि के दिनभर की भूख से दूर रखते है। यही फाइबर व प्रोटीन किसी को भी पूरा दिन काम करने की ऊर्जा और ताकत देते है।

स्त्रोत