10 घरेलू उपाय ज्यादा छीकों आने पर

हमेशा की तरह आज भी हम आपके लिए एक नया टॉपिक लाये है जिससे हम सभी लोग अच्छी तरह से वाकिफ है और उस अवस्था से गुजर चुके है। आज का विषय है उन 10 घरेलू उपायों पर जिन्हें हम ज्यादा छींके आने पर काम में लेंगे।

आमतौर तो दिनभर में हमें छींके आती रहती है जो की हमारे शरीर द्वारा प्रगट करने का एक प्राकृतिक रूप है जिन्हे हम लोग अधिकतर सामान्य मानते है।

लेकिन क्या आप यह जानते है की लम्बे समय तक छीकों का आना किसी बीमारी होने संकेत भी हो सकता है। छींक आने के कई कारण होते है जैसे एलर्जी, धुआँ, धूल, खाने की एलर्जी, ठंडा मौसम, तेज गंध आदि।

 

10 घरेलू उपाय ज्यादा छीकों आने पर!
साइंस डेली जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार एक इंसान की छींक में 40,000 तक सूक्ष्म बुँदे हो सकती है। इनमे से कुछ बूंदे तो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हमारी नाक से बाहर निकलती है और 30 फ़ीट तक की दूरी तक फैल सकती है।
यह बूंदे इतनी इन्फेक्शियस होती है एक छींक से 150 लोगों को बीमार कर सकती है। तो आईये अब हम आपको बताते है ऐसे ही 10 आसान से उपायों के बारे में  जिनको अपना कर आप ज्यादा छीकों की बीमारी से निजात पा सकते है।
1.  मैथी:- 2 चम्मच मैथी को एक कप पानी में 10 मिनट तक उबाल ले और फिर गुनगुना होने पर छानकर पीये। मैथी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व आपको छीकों से राहत दिलाने में मदद करेंगे।
  
2.  अदरक:- अदरक के छोटे से टुकड़े को को एक कप पानी में 10 मिनट तक उबाल ले। गुनगुना होने पर कुछ बून्द शहद की डाल ले और रात को सोने से पहले पीये। तुरंत आराम मिलेगा।
  
3.  पुदीना का तेल:- 2 कप पानी को उबाले और उसमे 5-6 बूंदे पुदीना के तेल की मिला लेवे। इसकी जल्दी से 5 मिनट तक स्टीम लेवे। जल्दी ही छींके आना बंद हो जाएँगी और नाक भी खुल जाएगी।
  
4.  काली मिर्च:- 3-4 काली मिर्च को पीस लेवे और फिर इन्हे एक कप पानी में डाल कर उबाल लेवे। पानी गुनगुना होने पर पिए। ऐसा दिन में 2-3 बार करे जल्दी ही आराम मिलेगा।
  
5.  सौंफ की चाय:- एक कप पानी में 2 चम्मच सौंफ पीस कर डाले और उसको उबाल लेवे।  गुनगुना होने पर छान कर पीये। इसमें मौजूद एंटी वायरल और एंटी बायोटिक प्रॉपर्टी आपको छींक से जल्दी आराम दिलाएगी। 
  
6.  लहसुन:- लहसुन की 3-4 कलियाँ लेकर उनका सूप बनाकर पीये। इसके एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण आपकी इस प्रॉब्लम को जल्दी ही कम करने में सहायक होंगे।
  
7.  स्टीम ले:- गर्म पानी की स्टीम लेने से भी नाक खुल जाएगी और छीकों से आराम मिलेगा।
  
8.  लेवेंडर का तेल:- थोड़ी सी रुई लेकर उसमे लेवेंडर के तेल की 2 बूंदे डाले। फिर इस रुई को 5-6 मिनट तक सूंघे। जल्दी ही आराम मिलेगा।
  
9.  संतरा:- छीकों की प्रॉब्लम होने पर नियमित रूप से एक गिलास संतरे का जूस पिए। इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर में हिस्टामिन के स्तर को कम करता है जिससे आपको छीकों से राहत मिलती है।
  
10. कैमोमाइल टी:- एक कप में थोड़े से कैमोमाइल के सूखे हुए फूल डालकर उबाल लेवे। गुनगुना होने पर छान लेवे फिर एक चम्मच शहद मिलाये और दिन में 2-3 बार पिए। जल्दी ही आपको आराम मिलेगा।
ज्यादा छींक आने की इस समस्या को दूर करने के बारे में अधिक जाने के लिए आपकी सुविधा के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करके देखे और अधिक से अधिक संख्या में शेयर करे।
इस पोस्ट के बारे में अपने विचार मुझ तक पहुंचाने के लिए कमेंट बॉक्स या फिर हमारे ईमेल आईडी पर मेल करे।