

1. शराब और स्मोकिंग न करे:- दोस्तों अगर आप अपने को BP की बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते है तो आज के बाद कभी भी शराब न पीये और अगर स्मोकिंग करते है तो उसे हमेशा के लिए छोड़ दे। शराब और स्मोकिंग करने से शरीर में कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज़ होता है जो BP को बढ़ाने में सहायक होता है।
2. गाने सुने:- गाने सुनने से हमारा ब्रेन रिलैक्स फील करता है जिससे शरीर में मौजूद स्ट्रेस लेवल कम होता है। इसके लिए आप अपने पसंद का कोई भी गाना या फिर धीमा म्यूजिक सुन सकते है और अपने BP को नार्मल रख सकते है।
3. डांस:- जुम्बा और एक्वा एरोबिक्स जैसे डांस करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होने लगता है। इससे BP की प्रॉब्लम को कण्ट्रोल करने में सहायता मिलती है।
4. सलाद खाये:- नियमित रूप से अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद, हरी पत्ते वाली सब्जी खाये।ऐसा करने से आपको नमक खाने की इच्छा कम होती है और BP कण्ट्रोल में रहता है।
5. भरपूर नींद ले:- एक नार्मल व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद लेना जरुरी है और अगर आप कम नींद लेते है तो आपके शरीरमें स्ट्रेस होर्मोनेस बढ़ने लगते है। जिसकी वजह से BP बढ़ने लगता है। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरुरी है।
6. सोशल बने:- एक रिसर्च में पाया गया है की अगर कोई व्यक्ति लोगों से मिलता-जुलता है तो उसका स्ट्रेस लेवल कम होता है। अपनी हॉबी या फिर पसंद के लोगों से मित्रता बनाये, यह आपको BP की बीमारी से दूर रखने में सहायक होगा।
7. योग और प्रायाणाम करे:- सुबह जल्दी उठ कर योग और प्रायाणाम करने से शरीर में ऑक्सीजन अंदर लेने की क्षमता बढ़ती है और इस प्रकार हम ज्यादा ऑक्सीजन अपने शरीर में पहुंचाते है। इससे भी BP की समस्या से दूर रहा जा सकता है।
8. एक्सरसाइज:- अपने शरीर को फिजिकली एक्टिव और अलर्ट रखे। सुबह मॉर्निंग वॉक और फिर 15-20 मिनट तक एक्सरसाइज करे। ऐसा करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का इन्टेक और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जो आपका BP कण्ट्रोल रखने में सहायक होता है।
1. नीबू पानी:- रोज एक गिलास नीबू पानी पिए क्योकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते है और इसमें मौजूद विटामिन-C बॉडी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है जिससे हम इम्युनिटी भी कहते है।
2. नमक कम खाये:- नमक में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो BP को बढ़ने में मदद करती है। तय करे की आप दिनभर में 2-3 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं ले। इससे आपका BP नार्मल और कण्ट्रोल में रहेगा।
3. आंवला और शहद:- नियमित रूप से एक चम्मच आंवला के रस में शहद मिला कर ले। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो BP को कण्ट्रोल में रखते है।
4. डाइट:- अपनी डाइट में से जंक और फ़ास्ट फ़ूड को हटा दे क्योकि यह आपके BP को बढ़ाने में सहायकारी होते है। कोशिश करे की आप इन्हे कम से कम खाये तभी आपका BP नार्मल रेंज में रह पायेगा।

मैं सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स ब्लॉग का फाउंडर और डिजिटल क्रिएटर हूँ। अपने इस ब्लॉग पर हेल्थ टिप्स और फिटनेस संबंधित पोस्ट लिखता हूँ। अगर आपको मेरा द्वारा लिखी पोस्ट पसंद आये तो शेयर जरूर करे। सेहतमंद स्वास्थ्य के फिटनेस टिप्स की टीम DIGITAL INDIA को सपोर्ट करते हैं।