ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने के 12 टिप्स

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के घरेलू तरीके
आज हम आपके लिए लाये है एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय जिस पर हम चर्चा करेंगे। वह है ब्लड प्रेशर को किस प्रकार कण्ट्रोल किया जाये जिससे हम और आप एक स्वस्थ्य जीवन जी सके और साथ ही उसका पूरे जोश से आनंद ले सके। आज मैं अपने इस पोस्टमें बात करूँगा उन 12 तरीकों की जिनसे आप अपना बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल कर पायेंगे और हाँ आज बताये गए इन तरीकों में आपको किसी प्रकार की कोई दवा की जरुरत नहीं पड़ेगी।
ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने के 12 टिप्स

 

जैसा की हम सभी जानते है की BP को एक प्रकार का साइलेंट किलर माना गया है, क्योकि यह बिना कोई चेतावनी या फिर सिम्पटम्स दिखाए बिना अंदर ही अंदर कई प्रकार की जानलेवा बिमारियों को जन्म दे देता है। यह पोस्ट उन सभी के लिए है जो BP की दवाइयां लेते लेते थक गए है और इस बीमारी का कोई दूसरा विकल्प या अल्टरनेटिव की तलाश कर रहे है। अब हम शुरू करते है उन 12 तरीकों का उल्लेख करना, जिनको आजमाकर आप अपने लम्बे समय से चल रही इस BP की बीमारीको दूर कर सकते है-   

1.  शराब और स्मोकिंग न करे:- दोस्तों अगर आप अपने को BP की बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते है तो आज के बाद कभी भी शराब न पीये और अगर स्मोकिंग करते है तो उसे हमेशा के लिए छोड़ दे। शराब और स्मोकिंग करने से शरीर में कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज़ होता है जो BP को बढ़ाने में सहायक होता है।
2.  गाने सुने:- गाने सुनने से हमारा ब्रेन रिलैक्स फील करता है जिससे शरीर में मौजूद स्ट्रेस लेवल कम होता है।  इसके लिए आप अपने पसंद का कोई भी गाना या फिर धीमा म्यूजिक सुन सकते है और अपने BP को नार्मल रख सकते है।
3.  डांस:- जुम्बा और एक्वा एरोबिक्स जैसे डांस करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होने लगता है। इससे BP की प्रॉब्लम को कण्ट्रोल करने में सहायता मिलती है।
4.  सलाद खाये:- नियमित रूप से अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद, हरी पत्ते वाली सब्जी खाये।ऐसा करने से आपको नमक खाने की इच्छा कम होती है और BP कण्ट्रोल में रहता है।
5.  भरपूर नींद ले:- एक नार्मल व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद लेना जरुरी है और अगर आप कम नींद लेते है तो आपके शरीरमें स्ट्रेस होर्मोनेस बढ़ने लगते है।  जिसकी वजह से BP बढ़ने लगता है। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरुरी है।
6.  सोशल बने:- एक रिसर्च में पाया गया है की अगर कोई व्यक्ति लोगों से मिलता-जुलता है तो उसका स्ट्रेस लेवल कम होता है। अपनी हॉबी या फिर पसंद के लोगों से मित्रता बनाये, यह आपको BP की बीमारी से दूर रखने में सहायक होगा।
7.  योग और प्रायाणाम करे:- सुबह जल्दी उठ कर योग और प्रायाणाम करने से शरीर में ऑक्सीजन अंदर लेने की क्षमता बढ़ती है और इस प्रकार हम ज्यादा ऑक्सीजन अपने शरीर में पहुंचाते है। इससे भी BP की समस्या से दूर रहा जा सकता है।
8.  एक्सरसाइज:- अपने शरीर को फिजिकली एक्टिव और अलर्ट रखे। सुबह मॉर्निंग वॉक और फिर 15-20 मिनट तक एक्सरसाइज करे। ऐसा करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का इन्टेक और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जो आपका BP कण्ट्रोल रखने में सहायक होता है।

अब हम बात करेंगे डाइट में किन खान-पान की चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे BP को नार्मल व कण्ट्रोल में रख सके और उसमे किन चीजों को लेना और किन को नहीं लेना चाहिए, यह हम अब आपको बताएँगे। इन बातों पर अमल करके आप BP को हमेशा के लिए कण्ट्रोल कर पाएंगे और एक स्वस्थ्य और खुशमय जीवन का आनंद ले पाएंगे।

1.  नीबू पानी:- रोज एक गिलास नीबू पानी पिए क्योकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते है और इसमें मौजूद विटामिन-C बॉडी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है जिससे हम इम्युनिटी भी कहते है।
2.  नमक कम खाये:- नमक में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो BP को बढ़ने में मदद करती है। तय करे की आप दिनभर में 2-3 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं ले। इससे आपका BP नार्मल और कण्ट्रोल में रहेगा। 
3.  आंवला और शहद:- नियमित रूप से एक चम्मच आंवला के रस में शहद मिला कर ले। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो BP को कण्ट्रोल में रखते है।
4.  डाइट:- अपनी डाइट में से जंक और फ़ास्ट फ़ूड को हटा दे क्योकि यह आपके BP को बढ़ाने में सहायकारी होते है। कोशिश करे की आप इन्हे कम से कम खाये तभी आपका BP नार्मल रेंज में रह पायेगा।

BP को कण्ट्रोल करने और ऊपर दी गयी सभी टिप्स को वीडियो के मदद से देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को क्लिक करके देखे और ज्यादा से ज्यादा अपनों से शेयर करे। इस पोस्ट के बारे में अपने विचार और सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर या फिर ईमेल से पंहुचा सकते है।

 

स्त्रोत