महिलाओं की 7 विशेषताएँ जो पुरुषों को करें आकर्षित

आज हम अपने इस ब्लॉग में हमारे विषय स्वास्थ्य से कुछ हटकर एक नए विषय पर चर्चा करेँगे। यह विषय एक प्रकार से महिलाओं और पुरुषों के आपसी संबंधों को और भी ज्यादा नजदीक लाता है। जिस विषय पर आज हम चर्चा करने वाले है वह है- महिलाओं में पायी जाने वाली वे खास 7 विशेषताएँ जिनसे पुरुष उनकी और आकर्षित या फिर कहे तो जिन विषेशताओं की वजह से पुरुष उनकी तरफ खींचा चला जाता है।
महिलाओं की 7 विशेषताएँ जो पुरुषों को आकर्षित करें

 

आमतौर पर अधिकतर पुरुषों को महिलाओं के आकर्षक रूप, मीठी और प्यारी आवाज के दीवाने होते है। कुछ पुरुषों को महिलाओं की सुन्दर आँखों, रसीले होंठ अच्छे लगते है तो कुछ पुरुषों महज महिलाओं के हॅसने पर गालों पर पड़ने वाले डिम्पल्स पर पागल हो उठते है। धीरे-धीरे समय बीतने पर यह सभी अलग-अलग तरह की विशेषताएँ मंद पड़ने लगती है।
अंत में पुरुषों को महिलाओं का बस एक ही आकर्षण जिस प्रकार दिमाग के साथ सौंदर्य का होता है उसी तरह का जो किसी भी सुन्दर व समझदार महिला में होता है हमेशा बना रहता है। आइये तो शुरू करे कुछ प्रकार के व्यक्तित्व की जो पुरुष महिलाओं में देखना चाहते है।

1. देर रात ऑफिस में फ़ोन करना:-  दिनभर में 15-20 बार फ़ोन करने से अच्छा है रात का वह फ़ोन कॉल जब पुरुष अपना ऑफिस का काम खत्म करके अपनी महिला मित्र या फिर पत्नी के बारे में सोच रहा हो। यही वह सबसे अच्छा मौका होता है जब आपका फ़ोन कॉल आपके पुरुष मित्र को प्यार जताने और तुम्हारी याद आती हैंजताने का समय होता है।
2. बुद्धिपूर्वक खाना बनाना:-  स्मार्ट तरीके से खाना बनाना का यह मतलब नहीं की आप अपने किचन में कोई बड़ी ही मुश्किल व्यंजन अपने पुरुष मित्र के बनाये। कोई भी सिंपल और नयी तरह से बना हुआ व्यंजन जिसमे आपका समय भी कम लगे और उसको खाने के लिए आपके मित्र से मना भी नहीं किया जाएं। 
3. जिम्मेदार बने:- अपने आप को जिम्मेदार इंसान बनाये जैसे किसी गरीब व्यक्ति की मदद करना या फिर समाज अथवा सोसाइटी में किसी प्रकार के गलत काम के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जैसी बाते आपके पुरुष मित्र / पति पर गहरा प्रभाव डालती है।
4. ध्यानपूर्वक सुने:– आमतौर देखा जाता है की महिलाये बात करती है और पुरुष उनको सुनते है। इस परिपाटी को एक बार बदल कर देखिये। अपने पुरुष मित्र / पति को ध्यानपूर्वक सुने और उनको समझने की कोशिश करे। आप नहीं जानती यह आपके पुरुष मित्र को इस प्रकार का व्यव्हार आपको उनके दिल और भी करीब पंहुचा सकता है।

5. उनका ध्यान रखे:-  ध्यान रखने का मतलब हमेशा यह बिलकुल नहीं होता की आप उनको समय पर खाना इत्यादि देवे। कभी-कभी उनके सिर में आपकी कोमल और प्यार भरी उँगलियाँ फेरना जादू करने के लिए काफी है।
6. कभी-कभी अपने को प्यार से परेशान प्रगट करे:– माना की आप बहुत ही समझदारी से विभिन्न प्रकार के निर्णय लेने में निपुण है, लकिन कभी अपने आप को प्यार भरी उलझन में डाल कर पेश करे। जैसे पहनने के लिए सही तरह के जूते  ढूंढ़ने में में मुश्किल होना, कोई पहेली सुलझाने में असमर्थ होना और फिर उनकी मदद के लिए बुलाना आपको उनका बेशक कीमती प्यार और अपनापन दिला देगा।
7. बिना किसी कारण के गले लग जाना:-  जब भी कभी आप अपने पुरुष मित्र को परेशान या फिर अपने काम में अत्यंत व्यस्त देखे, धीमे से उनके पास जाए और प्यार से गले लग जाये। ऐसा करना आपके मित्र को बहुत प्यार भरा लगेगा और उनको यह सोचने के लिए मजबूर करेगा की आखिर उन्होंने ऐसा कौन सा काम किया है। जवाब में वे भी आपको प्यार से गले लगा लेंगे और ये ख़ुशी शायद वे अपने चहेरे से छिपा न पाए। 
यह थी वे कुछ एक प्रकार की विशेषताएं जो हर पुरुष अपनी महिला मित्र या फिर पत्नी में देखना चाहता है। इन्ही विशेषताओं को वीडियो के रूप में देखने और समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक को क्लिक करे और पसंद आने पर शेयर करे।  हमारी आज की इस पोस्ट के बारे में अपने विचार, सुझाव और कमैंट्स देने के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करे या फिर हमेशा की तरह हमारे ईमेल आईडी पर मेल करे।